March 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मोहन स्मृति प्रीमियर लीग के फाइनल में मोहनपुर की टीम बनी विजेता

मोहन स्मृति प्रीमियर लीग के फाइनल में मोहनपुर की टीम बनी विजेता

विभूतिपुर/समस्तीपुर

प्रखंड अंतर्गत महथी में मोहन स्मृति प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सलखन्नी और मोहनपुर के बीच खेला गया।सलखन्नी की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 174 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहनपुर के तीन 18.3 गेंद में तीन विकेट से मैच को जीत लिया। कमिटी की ओर से विजेता टीम को विजेता ट्रॉफी और 11000 रुपया नगद तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 5000 रुपया नगद दिया गया। मैन ऑफ़ द मैच राजू यादव एवं मैन ऑफ द सीरीज वतन को दिया गया। टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका दीपंकर, नितिन और कॉमेंटेटर के रूप में बुलेट और आजाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टूर्नामेंट का आयोजन महथी युवा संघ के द्वारा किया गया। मौके पर सैकड़ौ की संख्या में दर्शक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.