वैशाली जिला राजद इकाई की बैठक सर्किट हाउस हाजीपुर के मीटिंग हॉल में सम्पन्न हुआ।रिपोर्ट
वैशाली जिला राजद इकाई की बैठक सर्किट हाउस हाजीपुर के मीटिंग हॉल में सम्पन्न हुआ।
वैशाली जिला राजद अध्यक्ष वैधनाथ सिंह चन्द्रवंशी कि अध्यक्षता में जिला इकाई की बैठक सर्किट हाउस हाजीपुर के मीटिंग हॉल में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि वैशाली जिला प्रभारी सतीश गुप्ता ,आदरणीय विशनदेव बाबू और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम के उपस्थिति में संपन्न हुआ।जिसमें 7 अगस्त को ज़िला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन को लेकर समीक्षा बैठक किया गया। जिस में राष्ट्रीय जनता दल के जिला कमीटी और जिला वैशाली के करीब करीब सारे प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए साथ ही, राजद के सभी पदाधिकारी गण भी शामिल थे। पातेपुर राजद प्रखंड अध्यक्ष मकबूल अहमद अंसारी ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल वैशाली के मेनविंग जिला अध्यक्ष वैधनाथ चन्द्रवंशी कि अध्यक्षता में जिस तरह काम कर रही है ।अगर इसी तरह राजद और भी बहुत सारे विंग हैं, अगर सभी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष, व सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष काम करें तो हमारी पार्टी तो मजबुत है ही। पर और भी ज्यादा शक्तिशाली होजाती। पर कहीं भी किसी प्रखंड किसी भी विगं का पंचायत अध्यक्ष तो दुर प्रखंड अध्यक्ष तक किसी तरह के कार्यक्रम में शामिल नहीं होते हैं। इस लिए जिला वैशाली और वैशाली जिले के तमाम प्रखंड के राजद परिवार से निवेदन पूर्वक कहना है कि ,अपने अपने दल बल के साथ तमाम साथियों को लेकर अधिक से अधिक संख्या में रामशीष चौक पर 7, अगस्त को 11,बजे दिन में पहुंच कर इस प्रदर्शन को सफ़ल बनाएं
*.राजद का मुख्य मांगें.*
1-जातिय जनगणना लागू करें सरकार.
2-आरक्षण में बैकलॉग व्यवस्था लागू करें सरकार.
3-मंडल आयोग के सभी सिफ़ारिश अविलंब लागू करें सरकार.
