March 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मध्य विद्यालय हरपुर के नवनिर्मित द्वार से मुखिया का नेम-प्लेट उखाड़ा , मुखिया मालती देवी ने थाने में की शिकायत

मध्य विद्यालय हरपुर के नवनिर्मित द्वार से मुखिया का नेम-प्लेट उखाड़ा , मुखिया मालती देवी ने थाने में की शिकायत
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_

महुआ (वैशाली) — जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के मध्य विद्यालय हरपुर में पंचायत योजना से बने नव-निर्मित द्वार पर लगी मुखिया मालती देवी का ग्रेनाइट नेम-प्लेट शरारती तत्वों ने रात को उखाड़ फेंका। 33 हजार की लागत से लगा पट्ट विद्यालय नाम के साथ लगा था। मुखिया ने महुआ थाने में लिखित आवेदन दिया। प्रतिनिधि पारसमणि ने आरोप लगाया कि अति-पिछड़ा समाज की महिला मुखिया से जलन में असामाजिक तत्वों ने यह हरकत की। स्थानीय लोगों में रोष है; शिकायत में अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई का अनुरोध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.