March 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के कन्हौली रामजानकी मंदिर पर रामनवमी में होता है चैता का आयोजन

महुआ के कन्हौली रामजानकी मंदिर पर रामनवमी में होता है चैता का आयोजन
महुआ। रेणु सिंह

चैत शुक्ल पक्ष रामनवमी पर महुआ के कन्हौली स्थित राम जानकी मंदिर पर चैता का आयोजन होता है। यहां रामनवमी मेला में बेल और मिट्टी के बने खिलौने प्रसिद्ध है। सैकड़ों वर्ष से लगता आ रहा रामनवमी मेला में इस बार भी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए दुकाने सज गई है। वही रामनवमी के पूर्व संध्या पर गुरुवार से ही लोगों का आना जारी भी हो गया है।
शुक्रवार को राम जन्मोत्सव रामनवमी पर यहां बड़ा सा मेला लगेगा। मेले में बेल, मिट्टी के खिलौने, मीना बाजार, चाट, समोसे, गोलगप्पे सहित विभिन्न दुकानें सज गई है। बता दें कि यहां कन्हौली में रामनवमी मेला करीब 200 वर्षों से लगते आ रहा है। एक दशक पहले तक तो यहां रामनवमी पर लोगों की इतनी भीड़ होती थी की जगह छोटा पड़ जाता था। यहां का रामनवमी मेला वैशाली जिले में प्रसिद्ध माना जाता था। अब विभिन्न जगहों पर रामनवमी कार्यक्रम और मेला होने के कारण यहां का स्वरूप थोड़ा बदल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.