राम नवमी शोभायात्रा: पटना सिटी में भव्य आयोजन
राम नवमी शोभायात्रा: पटना सिटी में भव्य आयोजन
रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, बिहार
पटना :आज दिनांक चैत्र शुक्ल 9, विक्रम संवत 2083 तदनुसार 27 मार्च 2026 शुक्रवार को राम नवमी पर्व के शुभ अवसर पर स्थानीय रामदेव महतो सामुदायिक भवन, मंगल तालाब पटना सिटी में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के 48वें शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा दोपहर 02 बजे शुरू हुई, जिसमें सबसे पहले विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने के उपरांत हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इसके बाद पटना साहिब सांसद रवि शंकर कुमार, नागालैंड की राज्यपाल सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, पटना साहिब विधायक रत्नेश कुशवाहा, मेयर श्रीमती सीता साहू, उप महापौर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी, गण्यमान्य संरक्षक, अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्य समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र, बैच एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
शोभायात्रा चौक शिकारपुर, पटना साहिब स्टेशन पूरब दरवाजा चौक, खाजेकलां, मच्छरहट्टा, पश्चिम दरवाजा, बेलवर गंज, भद्रघाट होते हुए अपना गंतव्य स्थल गौरीशंकर मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में 20 फीट की राम धनुष और 20 फीट की हनुमान गदा मुख्य आकर्षण रहे
शोभायात्रा के समापन पर मंच की विधिवत उदघाट्न श्री राम जन्मोत्सव समिति की अध्यक्ष राजेश कुमार चंद्रवंशी, नागालैंड की राज्यपाल, बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह समिति की संरक्षक नन्द किशोर यादव ने किया। इसके बाद मंच पर श्री राम नवमी शोभायात्रा में शामिल सभी कलाकारों और समिति को पुरस्कृत किया गया।
