अखंड अष्टयाम महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा- नयागांव,सोनपुर से गोपाल सहनी कि रिपोर्ट
(सारण) नयागांव थाना क्षेत्र के बहेरवा गाछी गांव में स्थित माँ भगवती स्थान के प्रांगण में होने वाले चौबीस घंटे का अखण्ड अष्टयाम महायज्ञ को लेकर शनिवार को श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, कुँवारी कन्या एवं बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।बैण्ड बाजे एवं डीजे घोड़े के साथ बहेरवा गाछी गांव से निकली कलश यात्रा नयागांव बाजार, रसूलपुर, मकड़ा,नयागांव सहित कई गांवों का भ्रमण करते हुए ब्रह्मस्थाना गंगा घाट नयागांव के पावन तट पर पहुंची।कलश यात्रा में आये सभी श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई।साथ ही पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर जलभरी करवाया गया।गंगा नदी से पवित्र जल लेकर सभी श्रद्धालु भक्तजन कलश यात्रा के साथ बहेरवा गाछी स्थित अष्टयाम महायज्ञ स्थल पर पहुंचे उसके उपरांत पुरोहित के मंत्रोचारण के साथ चौबीस घंटे का अखण्ड अष्टयाम महायज्ञ शुरू किया गया।इस अवसर पर आयोजन समिति के साथ समस्त ग्रामवासिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चे शामिल थे।