March 28, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिक्षा के प्रति समर्पित रहे है मिश्रौलिया के ग्रामीण

शिक्षा के प्रति समर्पित रहे है मिश्रौलिया के ग्रामीण

भूमिदाता सह सहयोगी सम्मान समारोह में दर्जनों लोगों को किया सम्मानित

विभूतिपुर/समस्तीपुर

उच्च माध्यमिक सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिश्रौलिया की स्थापना दिवस पर भूमिदाता सह सहयोगी सम्मान समारोह पर दर्जनों लोगों को किया सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ विष्णुदेव प्रसाद सिंह, राम पुनीत वर्मा, महेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। समारोह को विधायक अजय कुमार, पूर्व सांसद राजवंशी महतो, पूर्व जिला पार्षद रामदेव राय, अवकाश प्राप्त पुलिस अधिकारी जगदीश प्रसाद सिंह, प्रो. रामबहादुर सिंह, कुशेश्वर पंडित, डॉ राज कुमार राजेश, रामाश्रय सिंह, रामदेव सिन्हा, रामनारायण आर्य, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, राम नारायण सिंह, सत्यनारायण राय, हरेराम महतो, संजीत कुमार आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने विद्यालय के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। मौके पर मुखिया वीणा देवी, पूर्व मुखिया महादेवी देवी, सुलेखा कुमारी, पूर्व समिति सदस्य महेश कुमार, रामबली सिंह, मंतोष रजक, रीना देवी, मिथिलेश कुमारी आदि थे। कार्यक्रम के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन बालेश्वर महतो ने किया। मौके पर 26 भूमि दाताओं के स्मृति पट्ट का अनावरण विधायक अजय कुमार और पूर्व सांसद राजवंशी महतो ने किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.