April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

‌‌‌आरटी -पीसीआर लैब को 9अगस्त तक चालू करने का जिलाधिकारी ने दिया आदेश/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

‌‌‌आरटी -पीसीआर लैब को 9अगस्त तक चालू करने का जिलाधिकारी ने दिया आदेश/रिपोर्ट नसीम रब्बानी
– आरटी-पीसीआर से1000 जांच होगी प्रत्येक दिन
– निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का किया निरिक्षण
– अस्पताल परिसर को साफ रखने का आदेश
वैशाली। 6 अगस्त
कोरोना की संभावित तीसरी लहर और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लेने जिलाधिकारी उदिता सिंह शुक्रवार को सदर अस्पताल पहुंची। अपने निरिक्षण में जिलाधिकारी ने ओपीडी के ऊपर बन रहे आरटीपीसीआर लैब के निर्माण कार्य में गति लाते हुए उसे 9 अगस्त तक पूरा करने का निर्देश दिया। मालूम हो कि अभी तक जिले में आरटी-पीसीआर की जांच के लिए पटना पर निर्भर था। नए आर-पीसीआर मशीन के आने से प्रतिदिन इससे एक हजार कोरोना जांच जिले में ही संभव हो जाएगी। कोविड की जांच के लिए जिले में 6 ट्रू-नेट मशीन हैं जिसमें से पांच टीबी के जांच के लिए और सदर में स्थित एक मशीन से कोविड की जांच की जाती है। जिले में आरटी-पीसीआर से रोजाना 16सौ , ट्रू -नेट से 90 तथा एंटीजन से 2500 जांच का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में चल रहे नए एमसीएच भवन के निर्माण कार्य की गंदगी देख सिविल सर्जन को उसे तुरंत ही साफ कर व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। वहीं ओपीडी में उन्होंने सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी ली और कमियों को तत्काल पूरा करने को कहा।
ऑक्सीजन प्लांट को 10 तक चालू करने का निर्देश
जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल स्थित ऑक्सीजन प्लांट में चल रहे कार्यों का भी जायजा लिया। शेड तक के कार्य को देखते हुए उन्होंने उसे 10 अगस्त तक पूरा करने का निर्देश दिया। डीपीएम मणिभूषण झा ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट में मशीन डीआरडीओ से आएगा। इस ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 1000एलपीएम है।
फ्रंटलाइन वर्कर के दूसरे डोज नहीं लेने पर ली जानकारी
अपने निरिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फ्रंटलाइन वर्कर के दूसरे डोज के संबंध में भी जानकारी मांगी। वहीं फ्रंटलाहन वर्करों के दूसरे डोज को पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाने के साथ इसे एक -दो दिनों में पूरा करने का निर्देश भी दिया। इस मामले में सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि फ्रंटलाइन वर्करों को लगातार दूसरे डोज के लिए फोन किए जा रहे हैं। वहीं आईसीडीएस तथा स्वास्थ्य विभाग ने अपने प्रत्येक ब्लॉक से ऐसे फ्रंटलाइन वर्कर की लाइन लिस्टिंग भी कर रही है जिन्होंने दूसरा डोज नहीं लिया है। ऐसे लोगों को दूसरे डोज के लिए कहा जाएगा। जिले के पास अभी टीके की 60 हजार डोज प्राप्त हुई है। मौके पर सिविल सर्जन प्रमोद कुमार सिंह, डीएस डॉ शैलेन्द्र, डॉ अनिल, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी मणिभूषण झा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.