चाय नाश्ता दुकानदार की बेटी मैट्रिक बिहार में हासिल की चौथा स्थान
चाय नाश्ता दुकानदार की बेटी मैट्रिक बिहार में हासिल की चौथा स्थान
विभूतिपुर/समस्तीपुर
चाय नाश्ता दुकान चलाने वाली की बेटी मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में शामिल होकर जिला में प्रथम एवं बिहार में चौथा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन की है। विभूतिपुर पूरब वार्ड 16 निवासी चाय नाश्ता दुकानदार प्रदीप राय व गृहणी रिंकू देवी की पुत्री ज्योति कुमारी मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में जेपीएनएस नरहन से शामिल होकर 487 अंक हासिल कर बिहार में चौथा एवं जिला में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन की है। सीमित संसाधन में अपने परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के बल पर ज्योति की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ज्योति का बड़ा भाई प्रकाश कुमार स्नातक, बहन रोशनी बारहवीं में है। ज्योति की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से हुई है। ज्योति डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। ज्योति अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दी है। ज्योति की सफलता पर स्थानीय विधायक अजय कुमार, प्रधानाध्यापिका किरण सिंन्हा, शिक्षक विनीत कुमार, अरविंद कुमार दास, अजीत कुमार, कुमारी रजनी, दिनेश चंद्र, मुकेश कुमार, मोहम्मद अबुजर प्रशंसा व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
