March 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिक्षक का पुत्र मैट्रिक बोर्ड में लहराया परचम, बिहार में प्राप्त किया नौवां स्थान

शिक्षक का पुत्र मैट्रिक बोर्ड में लहराया परचम, बिहार में प्राप्त किया नौवां स्थान

विभूतिपुर/समस्तीपुर

शिक्षक का पुत्र मैट्रिक बोर्ड में 482 अंक प्राप्त कर परचम लहराया है। बिहार में नौवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। प्रखंड अंतर्गत संचालित उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंधिया बुजुर्ग उत्तर का छात्र आयुष कुमार मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में 482 अंक हासिल कर बिहार में नौवां स्थान प्राप्त किया है। आयुष का पिता शिव शंकर प्रसाद उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में शिक्षक हैं, माता पुष्पांजलि कुमारी गृहणी हैं। आयुष का छोटा भाई आदर्श कुमार नौवीं एवं आशीष आर्यन आठवीं में है। आयुष प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई करता था। आयुष अचीवर इंस्टीट्यूट से ऑनलाइन क्लास भी करता था। अपनी सफलता का श्री माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहता है। आयुष की सफलता पर अलका मेहता, आयशा मेहता, आसमा मेहता एवं क्षेत्र के लोग बधाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.