March 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाल विवाह के खिलाफ वैशाली में अभियान: “बाल विवाह मुक्त भारत की ओर कदम

बाल विवाह के खिलाफ वैशाली में अभियान: “बाल विवाह मुक्त भारत की ओर कदम

रेपोर्ट:नसीम रब्बानी, बिहार

वैशाली जिले में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वर्गीय
कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन परियोजना के तहत चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य वैशाली को बाल विवाह मुक्त जिला बनाना है

इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जा रही है। संस्थान के सचिव सह कार्यक्रम निदेशक डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और भविष्य पर गंभीर असर डालता है और खासकर बच्चियों के सपनों को अधूरा कर देता है

इस अभियान में स्कूलों, मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। लोगों को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई जा रही है और उन्हें बाल विवाह के खिलाफ कानून के बारे में जानकारी दी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.