मैट्रिक बोर्ड बिहार में नौवां स्थान हासिल करने वाले आयुष को किया गया सम्मानित
मैट्रिक बोर्ड बिहार में नौवां स्थान हासिल करने वाले आयुष को किया गया सम्मानित
विभूतिपुर/समस्तीपुर
मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंघिया बुजुर्ग उत्तर के छात्र आयुष कुमार 482, (96.4%)अंक लाकर बिहार में 9 वां स्थान प्राप्त कर अपने पंचायत सहित प्रखंड जिला तथा राज्य को गोरवांवित किया है। आयुष की सफलता पर सिंघिया बुजुर्ग उत्तर अचीभर कोचिंग संस्थान के परिसर मे ग्रामीणों द्वारा एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अध्यक्षता शिक्षक आसमा मेहता एवं संचालन बीस सूत्री सदस्य मनोज कुमार ने की।
मुख्य अतिथि पूर्व प्रखंड प्रमुख रूपांजलि कुमारी ने शीर्षस्थान प्राप्त करने वाले छात्रो कि सूची मे आनेवाले आयुष कुमार को चादर, पाग, माला, डायरी कलम के साथ मुँह मीठा कराते हुए सम्मानित किया।वहीं भाजपा नेता अरविंद कुमार कुशवाहा चादर, पाग,डायरी, कलम, सिंघिया बुजुर्ग उत्तर के सरपंच अरविन्द कुमार चादर, माला, उपमुखिया राजवली राय चादर, पाग के साथ मुँह मीठा कराया।वहीं छात्र के गणित शिक्षक अर्जुन कुमार डायरी, कलम,बैजनाथ मेहता के द्वारा अमृत समान आम का पौधा देखकर आयुष को प्रोत्साहित किया। मौके पर शिक्षक पप्पू कुमार, दिलीप सेठ, छात्र के पिता शिवशंकर प्रसाद, माता पुष्पांजलि कुमारी सहित सैकड़ो छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।
