March 31, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दिवंगत राधा कृष्ण भगत जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

दिवंगत राधा कृष्ण भगत जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

रिपोर्ट: सुधीर मालाकार ।पातेपुर (वैशाली) —

मुकुंदपुर निवासी दिवंगत राधा कृष्ण भगत की श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी विदाई दी। वक्ताओं ने कहा कि नेक-दिल राधा कृष्ण बाबू किसानों की सरलता और सामाजिक-सरोकार का संगम थे; गाँव में मेल-जोल और भाईचारा कायम रखने का उनका हौसला सबको प्रेरित करता रहा। आस-पास के लोगों के मुताबिक सामान्य किसान होते हुए भी वे हर सामूहिक काम में सबसे आगे खड़े रहते। उनकी अनुपस्थिति से बनी रिक्तता को भरना कठिन माना जा रहा है।
श्रद्धांजलि देने पहुँचे लोगों में प्रो. सुधीर मालाकार, चंदेश्वर भगत, चूल्हाई प्रसाद भगत, राजकुमार भगत, जंग बहादुर भगत, विकास कुमार भगत, संजीव कुमार, प्रो. अभिषेक कुमार, सैनी, अमरजीत मालाकार के साथ पुत्र राजीव कुमार भूषण, रंजीत कुमार और दीपक कुमार समेत अनेक गणमान्य शामिल रहे। भगत जी की स्मृति में चौरासी भोज का आयोजन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.