मैट्रिक बोर्ड में चौथा रैंक हासिल करने वाली ज्योति को बीपीएससी अध्यापक संघ ने किया सम्मानित
मैट्रिक बोर्ड में चौथा रैंक हासिल करने वाली ज्योति को बीपीएससी अध्यापक संघ ने किया सम्मानित
विभूतिपुर/समस्तीपुर
मैट्रिक बोर्ड में प्रदेश स्तर पर चौथा रैंक हासिल करने वाली नरहन निवासी छात्रा ज्योति कुमारी को बीपीएससी अध्यापक संघ की ओर से सम्मानित किया गया। बता दें कि ज्योति बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित बिहार माध्यमिक परीक्षा 2026 में जेपीएनएस नरहन से शामिल होकर 487 अंक हासिल कर प्रदेश स्तर पर टॉप 10 में चतुर्थ स्थान हासिल की। ज्योति की सफलता पर बीपीएससी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष
अभिलाषा वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार,तौसीफ, समाजसेवी जितेंद्र पटेल, वरुण, रोशन गुप्ता आदि ने ज्योति को चादर,पाग,माला,डायरी, फूलों का गुच्छ आदि भेंट कर प्रोत्साहित किया एवं ज्योति की इस शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मौके पर ज्योति के माता-पिता के अलावा दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
