March 31, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मैट्रिक बोर्ड में विद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक लाने वाले प्रिंस को किया सम्मानित

मैट्रिक बोर्ड में विद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक लाने वाले प्रिंस को किया सम्मानित

विभूतिपुर/समस्तीपुर

प्रखंड अंतर्गत संचालित उत्क्रमित उच्च विद्यालय कल्याणपुर के छात्र प्रिंस कुमार मैट्रिक बोर्ड में शामिल होकर 461 अंक कहां से लेकर विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रिंस के पिता स्वर्गवासी हो चुके हैं। नाना सुरेश ठाकुर के संरक्षण में रहकर प्रिंस ट्यूशन पढ़कर खुद एवं दो बहन को पढ़ाई में सहयोग कर रहा है। प्रिंस की सफलता पर सरपंच प्रतिनिधि दयानंद शर्मा, राजेश कुमार गिरी, वार्ड सदस्य अशोक कुमार राय, विनोद कुमार, चंदन कुमार प्रभात कुमार आदि ने प्रिंस को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया है। वहीं दूसरे दिन प्रिंस एवं गुंजन कुमारी को शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार, अमरजीत राय, रामजी राय, नवीन कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार राय सावन कुमार पासवान, डॉ प्रमोद कुमार पासवान, चंदन कुमार राय, विजय महतो, राकेश कुमार राय, धर्मेंद्र कुमार राय, अनिल ठाकुर आदि ने चादर,पाग,माला ,डायरी,कलम आदि भेंट कर प्रोत्साहित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.