April 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मधुबनी: ग्राम रक्षा दल के जवानों को थानाध्यक्ष ने किया सम्मानित, प्रशासन के साथ मिलकर काम करने का दिया संदेश

मधुबनी: ग्राम रक्षा दल के जवानों को थानाध्यक्ष ने किया सम्मानित, प्रशासन के साथ मिलकर काम करने का दिया संदेश

रेपोर्ट:मोहम्मद सालकम आज़ाद, मधुबनी, बिहार

मधुबनी, 02 अप्रैल 2026: बासोपट्टी थाना अंतर्गत डामू पंचायत नवगठित ग्राम रक्षा दल के जवानों को थानाध्यक्ष विकास कुमार जी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर बिहार ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत, महामंत्री विजय कुमार साह, प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान, डामू पंचायत के मुखिया नवल किशोर झा सहित बिहार ग्राम रक्षा दल के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बिहार दल के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राऊत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन को विश्वास में लेकर काम करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी प्रकार का शिकायत प्राप्त नहीं हो, इस बात को विशेष ध्यान देने पर बल दिया गया।

मुखिया नवल किशोर झा ने कहा कि अपने पंचायत के ग्राम रक्षा दल के नौजवानों को जूता, मोजा, सिटी, टार्च, पोषक अपने स्तर से देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि जब से ग्राम रक्षा दल का गठन हुआ है, तब से उनके पंचायत में एक भी घटना नहीं घटी है, जो बहुत ही प्रसन्नता की बात है।

दल के महामंत्री विजय कुमार साह ने कहा कि बिहार सरकार को ग्राम रक्षा दल का जो चिर परिचित मांग है, मानदेय एवं स्थाईकरण अभिलंब पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्षों से यह मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक बिहार सरकार के द्वारा मांगे पूरी नहीं की गई है।

इस अवसर पर ग्राम रक्षा दल के बासोपट्टी अध्यक्ष अशोक पासवान जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.