रील्स बनानेवाली तीन बच्चे की मां प्रेमी संग फरार, पति ने थाना में लगाई मदद की गुहार
रील्स बनानेवाली तीन बच्चे की मां प्रेमी संग फरार, पति ने थाना में लगाई मदद की गुहार
विभूतिपुर/समस्तीपुर
थाना क्षेत्र के एक गांव से सोशल मीडिया पर रील्स बनाने वाली तीन बच्चे की मां प्रेमी संग फरार हो गई। मामले को लेकर फरार महिला की पति थाना में लिखित आवेदन देकर मदद की गुहार लगाया है। बताया है कि मेरी पत्नी शादी के बाद अक्सर रहा करती थी। उससे मुझे तीन बच्चे भी हैं। मेरी पत्नी थाना क्षेत्र के ही एक लड़का से मोबाइल पर बातचीत करती थी तथा मोबाइल से रील्स बनाती थी। जिसका मैं विरोध करता था। मुझसे छुपाकर धोखा कर मेरी पत्नी एक सीएसपी में खाता खुलवाई तथा नॉमिनी में उक्त लड़का का नाम दिया। मेरे द्वारा कमा कर 6- 7 महीने में दिए गए 60 हजार रुपया षड्यंत्र रचकर नगद एवं खाता के माध्यम से उक्त लड़का को देती चली आई। उक्त बात की जानकारी जब मुझे लगी तो 1 अप्रैल को मेरी पत्नी मोबाइल से मैसेज की और दो लाख रुपया कीमत की सोने का जेवर, 20 हजार रुपया नगद व बच्चों के साथ घर से निकल गई। जब मैं अपने ससुराल जाकर पता किया तो मेरी पत्नी की दादी बताई चुराकर एक खाता यहां खुलवाई हुई है। दो-तीन लड़का यहां आ रहा था मैं उसको नहीं पहचानती हूं।
