April 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुख्यमंत्री वैशाली में बुद्ध संग्रहालय परिसर में धातु स्तूप पथ का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री वैशाली में बुद्ध संग्रहालय परिसर में धातु स्तूप पथ का किया उद्घाटन
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_

हाजीपुर (वैशाली) — मुख्ममंत्री नीतीश कुमार के वैशाली भ्रमण के दौरान उन्होंने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप परिसर का मुआयना किया, पर्यटक सुविधाएँ देखीं और प्राचीन धातु स्तूप की ओर जाने वाले मार्ग का फीता काटकर उद्घाटन किया। शिलापट्टों पर अंकित बौद्ध प्रतीकों व उपदेशों का अवलोकन कर स्मृति स्तूप के भूतल पर भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की और राज्य की शांति-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने परिसर की गुणवत्ता, पर्यावरणीय डिज़ाइन और बौद्ध पर्यटन सर्किट के एकीकरण की सराहना की। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में 125 दंडाधिकारी व पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा, यातायात, भीड़-नियंत्रण, पेयजल-चिकित्सा-सफाई आदि व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं।
दौरे में उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधायक सिद्धार्थ पटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण सचिव कुमार रवि, कला-संस्कृति सचिव प्रणव कुमार, प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, डीएम वर्षा सिंह और एसपी विक्रम सिहाग समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.