सैंकड़ों मजदूरों ने सुधा डेयरी प्रबंधन से 9 सूत्री मांगें पूरी करने एवं 4 लेबर कोड के खिलाफ किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन
सैंकड़ों मजदूरों ने सुधा डेयरी प्रबंधन से 9 सूत्री मांगें पूरी करने एवं 4 लेबर कोड के खिलाफ किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन
फुलवारी शरीफ फातमा जहां की रिपोर्ट।
सुधा डेयरी दूध सप्लाई में कार्यरत चालक एवं उप चालक (खलासी) से सम्बन्धित 9 सूत्री मांगों पर सुधा डेयरी प्रबंधन द्वारा 10 माह से वार्ता नहीं करने और मांगों की भी पूर्ति नहीं करने से आक्रोशित सैंकड़ों की संख्या में मजदूरों ने फुलवारीशरीफ बाजार में सुधा डेयरी प्रबंधन पर वार्ता कर मांगें पूरी करने को लेकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का आह्वान ऐक्टू से जुड़े सुधा डेयरी,पटना जिला निजी वाहन चालक एवं कर्मचारी यूनियन ने किया था। प्रदर्शन में मजदूरों की गुलामी वाला 4 लेबर कोड रद्द करने की मांग को लेकर
मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुआ।
प्रदर्शन ऐक्टू राज्य सचिव सह यूनियन अध्यक्ष रणविजय कुमार,उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, महासचिव मनीष कुमार उर्फ़ नीनि, रवि कुमार, मनीष कुमार,बबलू कुमार, डब्लू कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि के नेतृत्व में निकला जो फुलवारीशरीफ प्रखंड कार्यालय, टमटम पड़ाव, भगत सिंह चौक से निचली बाजार होते हुए पुनः सुधा डेयरी मुख्य द्वार पर पहुँचा जहां सभा के पश्चात प्रदर्शन सम्पन्न हुआ।
सभा को संबोधित करते हुए ऐक्टू नेता रणविजय कुमार सुधा डेयरी प्रबन्धक पर चालक एवं उप चालक (खलासी) ठीका मजदूर की 9 सूत्री मांगों पर टाल-मटोल कर मांगें पूरा नहीं करने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि जून 2025 में यूनियन द्वारा दिए गए 9 सूत्री मांग पर प्रबन्धक निदेशक (एमडी) ने 2 माह के अंदर वार्ता कर मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था परंतु 10 माह बीतने के बाद भी नहीं वार्ता बुलाया गया और नहीं मांगें पूरी की गयी जिससे मजदूरों में जबर्दस्त आक्रोश है। उन्होंने एमडी पर दूध वितरक के दबाव ने काम करने और सप्लाई कार्य में लगे मजदूरों का शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने मोदी सरकार पर मजदूरों को बड़े पूंजीपतियों का गुलाम बनाने के वास्ते लाए गए 4 लेबर कोड को रद्द करने की मांग उठाया। उन्होंने मोदी सरकार पर विनाशकारी एवं विभाजनकारी नीतियों को बढावा देकर देश में 4 लेबर कोड जैसे विध्वंशकारी कानून थोपने का आरोप लगाया।
इस बीच यूनियन नेता रंजीत कुमार एवं मनीष कुमार उर्फ़ नीनि ने सुधा डेयरी में चालक तथा उप चालकों से जुड़ी 9 सूत्री मांगों में खासकर पहचान पत्र देने, उप चालक (खलासी) को अर्धकुशल व चालक को कुशल श्रेणी का मजदूरी तथा साप्ताहिक एवं राष्ट्रीय अवकाश लागू करने, लीकेज मुआवजा देने, ईएसआई- ईपीएफ का लाभ देने,वाहन में दूध ओवरलोड बंद करने, दुर्घटना मुआवजा देने,प्रत्येक रूट में अलग अलग कई वितरक के बदले एक वितरक बहाल करने अथवा दूध वितरण का सम्मलित एकीकृत व्यवस्था लागू करने जैसे 9 सूत्री मांग पर अतिशीघ्र वार्ता कर मांगें पूरा करने की मांग प्रबन्ध निदेशक से किया।
उक्त नेताओं के अलावे प्रदर्शन में मनोज कुमार, मुन्ना कुमार,राजेश कुमार, गुड्डू कुमार, पवन कुमार, सुजीत कुमार,सरोज कुमार, आदित्य पंडित, संतोष कुमार, मास्टर कुमार,दीपक कुमार, विशाल कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल थे
