सना प्रवीण ने कोचिंग और फुलवारी शरीफ का नाम किया रौशन
सना प्रवीण ने कोचिंग और फुलवारी शरीफ का नाम किया रौशन
फुलवारीशरीफ (परवेज़ आलम)
फुलवारीशरीफ के नया टोला निवासी सना प्रवीण कि यह कहानी सिर्फ सफलता की नहीं, बल्कि दर्द, संघर्ष और अटूट हौसले की मिसाल है। फुलवारीशरीफ के इस्लामिया स्कूल से अपनी शिक्षा प्राप्त कि और ग्लोबल कोचिंग सेंटर से कोचिंग कर सना प्रवीण ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा में 500 में से 470 अंक यानि 94 प्रतिशत नंबर हासिल कर कोचिंग ही नहीं बल्कि पुरे फुलवारीशरीफ का नाम रौशन कर दिया। ग्लोबल कोचिंग सेंटर के शिक्षक मुमताज सर ने बताया कि सना प्रवीण की इस सफलता को देखते हुए उसे 5 हजार का चेक और साथ ही साथ उसे 11वीं और 12वीं की पढ़ाई संस्थान द्वारा बिल्कुल मुफ्त में करायी जाएगी।
अनुशासन और लगन ने दिलाई पहचान
सना प्रवीण की सफलता यूं ही नहीं आई. इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन की बड़ी भूमिका रही है. वे रोजाना 5 से 6 घंटे सेल्फ स्टडी करती थी और साथ ही 2 घंटे कोचिंग में भी पढ़ाई करते थी।
बधाइयों का लगा तांता –
जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुए और 94 प्रतिषत माकर्स लाने की ख़ुशी की खबर फैली, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने सना प्रवीण के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि सना प्रवीण ने अन्य छात्र-छात्राओं के लिए एक मिसाल पेश की है। सना प्रवीण भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सिविल सर्विस में सेवा देना चाहती हैं। उनकी यह जीत फुलवारीषरीफ जैसे शहरी क्षेत्रों की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का नया स्रोत बनेगी।
