April 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

विभूतिपुर/समस्तीपुर

प्रखंड अंतर्गत टभका प्लस टू ईश्वरी उच्च विद्यालय में स्थानीय विधायक अजय कुमार के कर कमलों द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ। संचालन शिक्षक जितेंद्र कुमार ने किया। समारोह में सेवानिवृत शिक्षक सह पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव राय, सेवानिवृत शिक्षक सह पूर्व मुखिया दिलीप राय, पूर्व प्रधानाध्यापक प्रियरंजन ठाकुर, भूमिदाता सुरेश झा, प्रधानाध्यापक सरफराज आलम उपस्थित हुए। समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक अजय कुमार ने सभी बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का उत्साह वर्धन करते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी समस्या के लिए सीधे संपर्क करें। बच्चों के लक्ष्य के लिए मार्गदर्शित किया। विद्यालय की जर्जर भवन पर भी आश्वासन दिया।समारोह के माध्यम से वार्षिक माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं प्रणव, लकी, साक्षी, काव्या, श्रुति, मुस्कान, ओम प्रकाश, विवेक, आनंद, स्तुति, रिया, शीतल, रंजन, एश्वर्य रोशन आदि को पुरस्कृत किया गया। वहीं सर्वाधिक उपस्थिति वाले वर्ग नवम के छात्राओं को भी विधायक के द्वारा सम्मानित किया गया। वरीय शिक्षिका मांडवी कुमारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.