April 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विधायक ने अलग-अलग भवनों का किया उद्घाटन

विधायक ने अलग-अलग भवनों का किया उद्घाटन

विभूतिपुर/समस्तीपुर

विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सर्वोदय पुस्तकालय भवन विभूतिपुर पूरब वार्ड 5 एवं प्राथमिक विद्यालय विभूतिपुर पूर्व वार्ड 05 तथा सामुदायिक भवन बलहा का उद्घाटन स्थानीय विधायक अजय कुमार ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक ने शिक्षा के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ने का एकमात्र साधन है। अपने क्षेत्र में शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न जारी रहेगा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार, महेश कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव, मुकेश कुमार, धर्मपाल दास, लक्ष्मण कुमार, विजय कुमार, अमरेश कुमार, दिलीप कुमार महतो, जमीनदाता रामभरोस महतो, सदानंद, महतो श्री कृष्ण महतो, देवनारायण महतो आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.