April 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रामायण पाठ के समापन के साथ ही साधु संतों का पूजन एवं साहित्यकार एवं पत्रकारों सम्मान समारोह हुआ आयोजित

रामायण पाठ के समापन के साथ ही साधु संतों का पूजन एवं साहित्यकार एवं पत्रकारों सम्मान समारोह हुआ आयोजित

वैशाली जिला में महुआ स्थित छितरौली गांव में महात्मा जी कामेश्वर सिंह के द्वारा पिछले 16 वर्षो से उनके गुरु देव के पुण्य तिथि के अवसर पर हर वर्ष 4-5 अप्रैल को दो दिवसीय 24 घंटे का रामायण पाठ के समापन के साथ ही साधु संतों का पूजन एवं सम्मान समारोह के साथ ही भव्य भंडार का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के प्रथम दिन बिहार सरकार के मंत्री श्री संजय सिंह ने पहुंच कर आशीर्वाद लिया और उन्हें घर की मातृशक्ति ने चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया वहीं संत कामेश्वर बाबु और उनके परिवार के लोगों ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रथम सत्र में साधु संत का पर पूजन एवं सम्मान का कार्यक्रम मैं शामिल हुए जबकि दूसरे शास्त्र में कवि लेखक साहित्य का एवं पत्रकारों का कार्यक्रम आयोजित हुआ और उन्हें सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रविंद्र कुमार रतन ने कियाl मंच का संचालन प्रसिद्ध कवि प्रीतम कुमार झा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ पत्रकार शशी भूषण कुमार ने कियाl इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाज सेवी विज्ञान स्वरूप सिंह अखिलेश सिंह बाबा कामेश्वर सिंह, इस्कॉन के महात्मा, पत्रकार नवनीत कुमार पत्रकार गोविंद कुमार, पत्रकार जलज कुमार, पत्रकार अनिल सिंह, पत्रकार सनी कुमार, पत्रकार प्रिंस कुमार, हरेश सिंह नवल किशोर सिंह, रंजीत कुमार सिंह, विनोद गिरी लाल सिंह सहित गांव के सैकड़ो लोग उपस्थित थेl कार्यक्रम के दौरान भंडारा का भी भाव आयोजन किया गया था l यह पूरा आयोजन अयोध्या के ख्याति प्राप्त गुरु श्री 108 राम दास जी की स्मृति में उनके शिष्य महात्मा बाबा कामेश्वर सिंह ने आयोजित किया था यह कार्यक्रम लगातार पिछले 16 वर्षों से आयोजित होता चला रहा है इससे गांव के नई पीढ़ी को कुछ सीखने का अवसर मिलता है ताकि वह अपने गुरुजनों एवं पूर्वजों को इसी तरह याद कर सम्मान देता देता रहे और हमारी भारतीय संस्कृति संस्कृति संरक्षित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.