April 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

UHS छौड़ाही द्वारा बिहार टापर साबरीन सामूहिक रूप से सम्मानित।

UHS छौड़ाही द्वारा बिहार टापर साबरीन सामूहिक रूप से सम्मानित।

मंजिल सामने होतो राह के पत्थर भी फूल बन जाते हैं: प्र०शि०प० चेहरा कलां

वैशाली: चेहरा कलां प्रखंड अंतर्गत UHS छौडाही की कृतिमान विधार्थी सुश्री साबरीन प्रवीण जो गत दिनों दसवीं वर्ग के 500 नम्बर में 492 नम्बर लाकर बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त की जो पुरे बिहार के लिए गर्व की बात तो है ही लेकिन उस से भी अधिक गर्व की बात उन शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की है जिन्होंने एक पत्थर को तराश कर हीरा बना ने में कीमती समय दिया और साबरीन ने इतना बड़ा मकाम हासिल किया ज्ञात हो कि इस खुशी के अवसर पर विधालय के प्रांगण में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन सामूहिक रूप से किया गया जहां प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चेहरा कलां ने कहा कि मंज़िल सामने होतो राह के पत्थर भी फूल बन जाते हैं पूर्व प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार,पूर्व सी आर सी समन्वयक श्री मनोज कुमार ,वरीय शिक्षक दिनेश राम,उर्दू शिक्षक एजाज आदिल मुबारकबाद देते हुए सामूहिक रूप से कहा कि साबरीन प्रवीण से और बच्चों को सीख लेने की जरुरत है भावि मुखिया उम्मीदवार मुमताज़ अंसारी ने नयी साइकिल तोहफा के रुप दिए, युवा समाज सेवी मुन्ना अंसारी, प्रशांत कुमार, आशुतोष कुमार, राजू कुमार, अभीनय कुमार, प्राची कुमारी, विवेक कुमार,पिंटू कुमार, आफरीन सबा ने प्रोग्राम को सफल बनाने में अग्रसर रहे साथ ही विधालय में दिव्तीय स्थान फरजाना खातून तृतीय स्थान आइशा खातून और इंटर में अभिषेक कुमार, गज़ाला परवीन को भी मेमेंटो मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया सभा की अध्यक्षता प्रधानाचार्या नीतू यादव एवं संचालन अजीत कुमार ने किया सभा की समाप्ति राष्ट्रगान एवं आतंकियों को धन्यवाद के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.