“मधुबनी में डीएम-एसपी ने किया आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण, सरकारी जमीन खाली कराने का ऐलान”
“मधुबनी में डीएम-एसपी ने किया आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण, सरकारी जमीन खाली कराने का ऐलान”
भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को नगर भवन के पास आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं,पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार सहित कई वरीय अधिकारियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सभी जिले वासियों को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा, _”संविधान के निर्माण में बाबा साहेब के योगदान को पूरी दुनिया जानती है। देश में वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हमारे संविधान में पर्याप्त कदम उठाए गए। इसी का प्रतिफल है कि आज हमारा देश सभी वर्गों को साथ लेकर विकास के पथ पर अग्रसर है।”_
➤ उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की जयंती पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि समभाव के साथ देश के विकास में अपना योगदान देते रहें। हम सभी हमेशा बाबा साहेब की बातों से दिशाबोध प्राप्त करते हैं और उनके गुणों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
➤ जिलाधिकारी ने अपील की कि सभी लोग अपने आस-पास के बच्चों को शिक्षित करने में योगदान दें।
➤ जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन सोशल मीडिया के माध्यम से आमजनों से सरकारी जमीन के अतिक्रमण की जानकारी मांगेगा। जांच के बाद अतिक्रमण हटाकर जमीन को जनहित के सरकारी कार्य में लिया जाएगा।
➤ उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में गूगल शीट के जरिए सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की लापरवाही की सूचना भी आमजनों से मांगी जाएगी। जांच के बाद दोषी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई होगी। _”बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”_
कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, डीपीआरओ परिमल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर चंदन कुमार झा सहित,शंकर कुमार पासवान एवं संगठन के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोगों ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
