May 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुलिस अधीक्षक वैशाली द्वारा सराय थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

 पुलिस अधीक्षक वैशाली द्वारा सराय थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के क्रम में थाना के समस्त अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, सीसीटीएनएस कार्य, लंबित कांडों, अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के समुचित संधारण तथा लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान सराय थाना के नवनिर्मित थाना भवन का भी अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा भवन की संरचना, उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं कार्य संचालन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किया गया, ताकि आमजन को बेहतर पुलिसिंग एवं सुगम सेवा उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.