April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नयागांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव-/रिपोर्ट गोपाल सहनी

नयागांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव–                       राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देती उतर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखाप्रबन्धक अर्चना कुमारी                                                                                                                      रिपोर्ट गोपाल सहनी                                                       नयागांव (सारण)—-नयागांव थाना क्षेत्र में 75वें स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर नयागांव स्थित उतर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखाप्रबन्धक अर्चना कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।नयागांव थाना परिसर में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने ध्वजारोहण किया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति तथा थाना के कर्मचारी मौजूद थे।वही स्थानीय थाना के विभिन्न क्षेत्रों में भी झंडोत्तोलन किया गया गोगल सिंह इंटर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य उपेन्द्र मिश्र ने झंडा फहराया,उप स्वास्थ्य केन्द्र में एडिसनल प्रभारी शिल्पी सिन्हा,शहीद राजेन्द्र स्मारक नयागांव बाजार में सेवानिवृत्त शिक्षक नगीना राय,उप डाकघर नयागांव में सब पोस्टमास्टर मनोज कुमार झा,   सोनपुर मंडल भाजपा कार्यालय शेखडूमरी में मंडलाध्यक्ष विमल चौरसिया, पंचायत भवन रसूलपुर में मखिया मनुलाल चौरसिया, भारतीय स्टेट बैंक नयागांव में शाखा प्रबंधक अलका ,डीएन सीनियर सेकेंडरी महमूद चक में प्राचार्य अरुण कुमार यादव,40वी वाहिनी SSB कैम्प में कमांडेंट मनीष कुमार ने जवानों के साथ झंडोत्तोलन किया,उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहेरवा गाछी में भूषण प्रसाद, उ0म0वि0 रसूलपुर में प्रचार्च चन्द्रभूषण प्रसाद,उत्क्रमित मध्य विद्यालय परमानंदपुर में जिला परिषद उम्मीदवार प्रतिनिधि साधु साह एवं सरपंच अवधेश राय, महादलित बस्ती नयागांव अंबेडकर चौक पर सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा झंडोतोलन किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेन्द्र सिंह,बिरेंदर सहनी,कौशलेंद्र कुमार, अजय सिंह, सरपंच जगरनाथ भगत,नीरज कुमार,नयागांव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अख्तर अली मुन्ना,पूर्व मखिया वैधनाथ राय,पूर्व बीडीसी बिपिन बिहारी प्रसाद,डॉ परसुराम प्रसाद,उदय कुमार सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, संजय राणा,तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.