May 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली : प्रशिक्षण के माध्यम से आशा फैसिलिटेटर देगीं आशा दीदीयों को नया रुप : सिविल सर्जन/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

वैशाली : प्रशिक्षण के माध्यम से आशा फैसिलिटेटर देगीं आशा दीदीयों को नया रुप : सिविल सर्जन /रिपोर्ट नसीम रब्बानी

– पांच दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल हुईं वैशाली और बिदुपुर की आशा फैसिलिटेटर

– केयर और ऑक्सफोर्ड पॉलिसी मैनेजमेंट दे रही प्रशिक्षण

वैशाली। 16 अगस्त
जिले के एक नीजी होटल में सोमवार को केयर इंडिया और ऑक्सफोर्ड पॉलिसी मैनेजमेंट के सहयोग से पांच दिवसीय सहायक पर्यवेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसका विधिवत उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने किया। मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आशा फैसिलेटर के क्षमताओं का विकास करना है ताकि वह अपने अंतर्गत आशा दीदीयों का उन्मुखीकरण कर सके, उनमे स्वास्थ्य कार्यक्रम को लेकर बेहतर समझ पैदा किया जा सके। वहीं केयर इंडिया की डीटीओ ऑन कृतिका पांडेय ने कहा कि यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण केयर और ऑक्सफोर्ड के सहयोग से किया जा रहा है। जिसमें वैशाली और बिदुपुर की कुल 23 आशा फैसिलेटर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में आशा फैसिलेटर के कॉम्युनिकेशन स्किल से लेकर उनके कामकाज को आसान और बेहतर बनाने के गुर को निखारा जाएगा। जिसमें अनेक तरह की एक्टीविटी भी करायी जाएगी। जिसे ये आशा दीदीयों को सिखाएगीं। अगले छह महीने तक इसके प्रभाव की मॉनिटरिेंग भी की जाएगी।
समुदाय को होगा फायदा
डीसीएम निभा सिन्हा ने कहा कि इस प्रशिक्षण से आशा फैसिलिटेटर को बेहतर कार्ययोजना से आशा दीदी और समुदाय को फायदा मिलेगा। आशा अब बेहतर समझ के साथ लोगों से मिलेगी और फायदे बताएगी। यह प्रशिक्षण एक तरह से आशा दीदीयों के व्यवहार और काम करने की क्षमता में इजाफा करेगा। जिससे मातृ मृत्युदर, परिवार कल्याण योजना, नियमित टीकाकरण एवं संस्थागत प्रसव सहित अन्य योजनाओं में फायदा मिलेगा। इसमें आशा फैसिलेटर एक तरह से अपने अंदर के स्किल का विकास कर रही हैं। इस प्रशिक्षण में वैशाली और बिदुपुर के बीसीएम ने भी भाग लिया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार सिंह, डीपीएस मणि भूषण झा, केयर से कृतिका एवं ऑक्सफोर्ड से प्रशिक्षक के रूप में  अर्पणा कुल्लू, राजीव ,भागवती, श्रीनिवासन चंद्रशेखर एवं चितरंजन उपस्थित थे।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.