अमृत महोत्सव के अवसर पर सम्मानित हुए सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक-/रिपोर्ट-गोपाल सहनी
अमृत महोत्सव के अवसर पर सम्मानित हुए सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक-
रिपोर्ट-गोपाल सहनी नयागांव (सारण) सोनपुर प्रखण्ड अंतर्गत नयागाँव हासिलपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय लहलादचक के पुर्व प्रधानाध्यापक मोहम्मद परवेज अशरफ जुबैरी बिगत जनवरी माह में सेवानिवृत्त हुए थे।कोरोना के दुसरे लहर तथा लॉकडाउन होने की वजह से विद्यालय परिवार के तरफ से विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन नही किया गया था इसलिए पन्द्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झंडोतोलन के पश्चात विद्यालय के वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक रविरंजन कुमार, शिक्षक पिन्टु कुमार, सुप्रिया कश्यप ने उन्हे अंग वस्त्र तथा सेवानिवृत्त प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष कुमारी मुन्नी देवी,सचिव आशा देवी,उपमुखिया प्रतिनिधि शिवनाथ राय, रसोइया रेणु देवी, सुमित्रा देवी, विशेश्वर प्रसाद, रामनाथ दास सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
