April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पटना सदर में मनाया 75 वा स्वतंत्रता दिवस।

राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पटना सदर में मनाया 75 वा स्वतंत्रता दिवस।

सनोवर खान के साथ मो0 मोख्तार की रिपोर्ट

पटना :भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पटना सदर में तिरंगा फहराया और लोगों को सम्बोधित किया। उन्होंने सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले के सपूतों को नमन किया।

विवेक ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गौरवशाली, वैभवशाली एवं सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है। भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के महान उत्सव आजादी के अमृत महोत्सव पर हम सब देश की प्रगति एवं उन्नति में योगदान के लिए मिलकर साथ कदम बढ़ाएं।

पटना सदर प्रमुख अमरजीत कुमार ने कहा कि अगर चीन पर निर्भरता बढ़ती है तो हमें उसके सामने झुकना होगा। इसलिए हमें आत्म-निर्भर बनना होगा। देश जितना ही आत्मनिर्भर होगा उतना ही सुरक्षित होगा।

साथ हीं भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने पंचम राज्य वित्त आयोग योजनांतर्गत पंचायत समिति, पटना सदर द्वारा अनुशंसित प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के छत पर जीर्णोद्धार निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।

इस दौरान विवेक ठाकुर के साथ पटना सदर प्रमुख श्री अमरजीत कुमार, पटना सदर बीडीओ सूरज कुमार, भाजपा नेता राजेश वर्मा, अभिषेक कुमार, संजय गुप्ता, वरुण सिंह, मुखिया उमेश सिंह, देवीलाल सिंह इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.