May 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विजेता के नेतृत्व में होगा मध्य विद्यालय समसपुरा का विकास । रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

विजेता के नेतृत्व में होगा मध्य विद्यालय समसपुरा का विकास । रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।                        महुआ( वैशाली) बिहार सरकार के आदेशानुसार सरकारी विद्यालयों में शिक्षा समिति का गठन विगत महीनों से जारी है । प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय समसपुरा में आयोजित विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के माता पिता की उपस्थिति में शिक्षा समिति का गठन किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर राय की अध्यक्षता एवं विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष वार्ड सदस्य सीमा देवी के संचालन में समिति का गठन शांतिपूर्ण तरीके से विधिवत किया गया सर्वप्रथम पर्यवेक्षक शिक्षक रामबाबू पासवान ने शिक्षा समिति सह माता समिति के गठन के उद्देश्य एवं उसके कार्य पर विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने बताया कि विद्यालय का संचालन माता समितियों के जिम्मे होगी, जिनके द्वारा विद्यालय की पठन-पाठन एवं व्यवस्था की निगरानी की जाएगी ।इसके लिए प्रत्येक वर्ग से दो दो अध्ययनरत विद्यार्थियों के माताओं की समिति बनेगी ।जिनके द्वारा विद्यालय शिक्षा समिति का सफल संचालन किया जाएगा उपस्थित माताओं में समान वर्ग से दो पिछड़ा, वर्ग से दो ,अति पिछड़ा वर्ग से दो, अनुसूचित जाति से दो ,जीविका समूह दीदी दो ,मीना मंच से एक तथा वरीय शिक्षक मिलाकर शिक्षा समिति का गठन किया गया ।इस मौके पर पोषक क्षेत्र के बड़ी संख्या में अभिभावक एवं माताएं उपस्थित थी। सभी वर्गों के माताओं के बीच से एक सचिव का चुनाव होना था जिसके तीन उम्मीदवार मैदान में आ डटे । जिसमें विजेता कुमारी ,रीमा देवी तथा लीलावती देवी शामिल थी। सर्वसम्मति बनता न देख उपस्थित जनों ने तीनों के नाम से लॉटरी निकाली , जिसमें विजेता कुमारी पति दयाल शरण मालाकार सफल रही ।जिन्हें अब विद्यालय शिक्षा समिति सह माता समिति का सफल संचालन कर विद्यालय के विकास एवं प्रबंधन की व्यवस्था को सुचारू रूप से सुदृढ़ करना है। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, समसपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया श्याम बाबू पासवान, पूर्वसरपंच सह पैक्सअध्यक्ष अजब लाल राय ,भावी मुखिया उम्मीदवार सुधीर मालाकार, लाल बाबू साह ,संजय सिंह, गौरी शंकर महतो ,राम नाथ राय ,अर्जुन राय, अजय राम, दयाल शरण मालाकार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे । आम सभा में सर्वसम्मति से विद्यालय शिक्षा समिति सह माता समिति के निर्वाचित सदस्यों को उपस्थित लोगों ने सफल संचालन करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी ।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.