August 17, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

विवेक कुमार चौधरी को किया गया भारतीय शौर्य सम्मान से सम्मानित*/रिपोर्ट गुड्डु राज

*विवेक कुमार चौधरी को किया गया भारतीय शौर्य सम्मान से सम्मानित*/                     रिपोर्ट गुड्डु राज

दरभंगा 75वां स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के द्वारा वर्चुअल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह का टाइटल भारतीय शौर्य सम्मान 2021 था जो की एक राष्ट्रीय सम्मान है। इस सम्मान समारोह में वर्चुअल मध्यम से पद्म श्री सम्मान से सम्मानित देश के कई जाने माने हस्ती भी जुड़े हुए थे। कोरोना काल में रक्त की आपूर्ति,गरीब लोगों के बीच भोजन,दबा तथा जरूरत की सामग्री वितरित करने वाले विवेक कुमार चौधरी को मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के द्वारा इस सम्मान के लिए चयन किया गया। रोहित कुमार सिंह ने कहा कि विवेक चौधरी जैसे समाजसेवी की हमारे देश को बहुत ज्यादा जरूरत है क्योंकि कोरोना काल में जिस तरह विवेक कुमार चौधरी ने अपने जान की परवाह किए बगैर जरूरतमंद लोगों के साथ डट कर खरे थे अगर उसी प्रकार हमारे समाज के हर एक नौजवान अपने अपने समाज की जरूरत अपने दम भर पूरा करले तो हमारे देश को बदलने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। विवेक कुमार चौधरी ने कहा कि मैं मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय का तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं क्योंकि आपने मेरे द्वारा की गई सच्ची सेवा को राष्ट्रीय मंच पे नमाजा है, जिससे मेरा मनोबल बढ़ा है और आगे भी इस सेवा को जारी रखने में यह बहुत बड़ा योगदान देगा, मेरे साथ साथ आज के सभी युवा पीढ़ी के लिए आपने प्रेरणा देने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.