April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सांसद प्रिंस राज के महुआ आगमन पर  कार्यकर्ताओं ने साथ भव्य स्वागत किया ।   रिपोर्ट नसीम रब्बानी               

सांसद प्रिंस राज के महुआ आगमन पर  कार्यकर्ताओं ने साथ भव्य स्वागत किया ।                                     रिपोर्ट नसीम रब्बानी               वैशाली : लोक जनशक्ति पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज के महुआ आगमन पर  महुआ गांधी चौक पर लोजपा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। वही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश अध्यक्ष महुआ के मंगुराही पंचायत में पासवान एवं रविदास पूजा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। महुआ में जगह जगह स्वागत के बाद मंगुराही के पहाड़पुर हाट स्थित काली पूजा का विधिवत् उद्घाटन लोजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज एवं दलित सेना के प्रदेश प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा के संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा की हम यहां परिवार की तरह आए है। सभी उपस्थित लोगो को 75 वा स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए शहीदों को याद कर नमन किया और कहा की कोरोना की अगला महामारी कैसा होगा यह किसी को पता नही सभी ग्रामवासी से कोरोना टीकाकरण कराने की अपील की है। वही दलित सेना के प्रदेश प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि महुआ पूर्व विधायक स्व० मुंशीलाल पासवान की धरती है यहां के लोगो में हमेशा से लोजपा के संस्थापक स्व० रामविलास पासवान के प्रति आस्था रही है, हाजीपुर का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को दिया था की हाजीपुर के विकास रुकनी नही चाहिए और निश्चित तौर पर लोक जनशक्ति पार्टी आज पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में नया इतिहास बनाएगी और हाजीपुर के विकास के हमेशा तत्पर रहेगी। वही 20 अगस्त को हाजीपुर फन प्वाइंट रिजॉर्ट में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का अभिनंदन समारोह के आयोजन में सभी लोगो से भाग लेने की अपील की है। कार्यक्रम का आयोजन लोजपा के  सुनील कुमार पासवान द्वारा किया गया। अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव ब्रह्मदेव राय,लोजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता,महुआ सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल गुप्ता,युवा लोजपा प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव,उपाध्यक्ष मनीष पासवान,दलित सेना बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद बिनु, शिवनाथ पासवान,लोजपा के कामेश्वर सिंह,छात्र लोजपा के प्रकाश कुमार चंदन,अरुण पासवान,महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान,दलित सेना प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न भारती,विनोद पासवान,छात्र लोजपा के ऋषभ सिंह पिंटू,रोहित कुमार,प्रभात पासवान, अमोद पासवान,मंटू पासवान,मुकेश सिंह,मो नाजिश,कुंदन कुमार पासवान,चंदन ठाकुर,अवधेश पासवान एवं अन्य लोजपा के साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.