डॉ. विजय प्रताप उपाध्याय विश्विद्यालय कार्य पारिषद के सदस्य नामित।/रिपोर्ट नसीम रब्बानी
डॉ. विजय प्रताप उपाध्याय विश्विद्यालय कार्य पारिषद के सदस्य नामित।/रिपोर्ट नसीम रब्बानी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
बी. आर. डी. बी. डी. पी. जी. कालेज आश्रम बरहज देवरिया वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. विजय प्रताप उपाध्याय को दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने विश्विद्यालय कार्य पारिषद का सदस्य नामित किया है!
कुलपति द्वारा डॉ. उपाध्याय का कार्य पारिषद सदस्य के रूप में मनोनयन उ. प्र. राज्य वि. वि. अधिनियम, 1973 की धारा में प्रदत अधिकारों के तहत अधिसूचना निर्गत होने की तिथि से एक वर्ष तक अथवा सेवानिवृत की तिथि तक या अग्रिम आदेश जो भी पहले हो तक के लिए की गई हैं l
डॉ. उपाध्याय के इस उपलब्धि पर गो. वि. वि. वाणिज्य विभाग के अधिष्ठाता प्रो. अवधेश तिवारी, अध्यक्ष प्रो. विनय पाण्डेय. प्रो. अनिल यादव, प्राचार्य डॉ. अजय मिश्र, डॉ. ए. के. तिवारी, गुआकटा के अध्यक्ष डॉ. के. डी. तिवारी, महामन्त्री डॉ. धीरेन्द्र सिंह डॉ. कौशल किशोर तिवारी, अजय तिवारी सहित विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के अनेक शिक्षको ने बधाई दी l
विवि द्वारा कार्य पारिषद का सदस्य नामित होने पर डॉ. उपाध्याय ने कुलपति प्रो. राजेश सिंह के प्रति आभार जताया l
