April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*मंडप से भागी खेसारीलाल यादव की दुल्हन, मच गया कोहराम*

*मंडप से भागी खेसारीलाल यादव की दुल्हन, मच गया कोहराम*

खेसारीलाल यादव के साथ इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा, जिस वजह से उनके साथ कुछ न कुछ हो ही जाता है। अब खबर है ये कि प्रयागराज में वे शादी कर रहे थे, लेकिन शादी के बीच से ही उनकी दुल्हन श्रुति राव मंडप छोड़ कर भाग गयी। इसके बाद वहां कोहराम मच गया। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर श्रुति राव शादी के बीच में मंडप से क्यों भाग गयीं।

दरअसल ये पूरा मामला खेसारीलाल यादव के रियल लाइफ का नहीं, बल्कि प्रदीप के शर्मा की अपकमिंग भोजपुरी फ़िल्म ‘आशिकी’ के सेट का है, जहां खेसारीलाल यादव और श्रुति राव के ऊपर मैरेज सिकुएन्स फिल्माया जा रहा था। इस दौरान निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल भी मौजूद थे। आपको बता दें कि श्रुति राव इस फ़िल्म की सेकेंड लीड हैं, जबकि इस फ़िल्म में खेसारीलाल यादव के अपोजिट मुख्य भूमिका में आम्रपाली दुबे हैं। मतलब जैसे – जैसे फ़िल्म की शूट आगे बढ़ रही है, उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फ़िल्म ट्रायंगल लव स्टोरी वाली है और यह दर्शकों में फ़िल्म के प्रति उत्सुकता पैदा करने वाली है।

बहरहाल, खेसारीलाल यादव, आम्रपाली दुबे और श्रुति राव की ट्राएंगल लव स्टोरी का जलवा दर्शकों पर कितना चलेगा, ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा। लेकिन बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. की बैनर से बनने वाली फिल्म ‘आशिकी’ भोजपुरी बॉक्स पर कौतूहल पैदा कर दिया है। इस फ़िल्म की सह निर्माता अनीता शर्मा हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा -सर्वेश कशयप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.