February 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महात्मा ज्योतिबा फुले एवं भारत की प्रथम नारी शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले को जल्द मिले भारत रत्न की उपाधि–अजय मालाकार ।

महात्मा ज्योतिबा फुले एवं भारत की प्रथम नारी शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले को जल्द मिले भारत रत्न की उपाधि–अजय मालाकार ।

वैशाली :लोक जनशक्ति पार्टी बिहार प्रदेश के संगठन सचिव अजय मालाकार ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा है कि देश के सबसे बड़े महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले एवं भारत की प्रथम नारी शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने की मांग लगातार उनके अनुआयी एवं समाज से कई वर्षों से की जा रही है। महात्मा फुले ने जिन्होंने समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लंबी लड़ाई की शुरुआत की और आज तक उनके अनुयायी उनके द्वारा शुरू की गई लड़ाई को जारी रखे हुए हैं। जिसका सार्थक परिणाम भी सामने आया है। वहीं दूसरी ओर माता सावित्रीबाई फुले जिन्होंने शिक्षा के प्रति अलख जगाने का जो बीड़ा उठाया और लड़ी। उसी का परिणाम हुआ कि आज समाज में लोग शिक्षा के प्रति जागरूकता लाई।और समाज में आज शिक्षा का स्वरूप जन जागृति का रूप ले लिया जिसका परिणाम स्वरूप हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है उनकी देन माता सावित्रीबाई फुले की है। मैं बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से आग्रह करता हूं कि दोनों विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित करने की अनुशंसा भारत सरकार से की जाए। एवं 3 जनवरी को माता सावित्रीबाई फुले की जयंती राजकीय सम्मान के साथ मनाई जाए। एवं बिहार राज्य के प्रत्येक जिले में एक राजकीय विद्यालय के नाम महात्मा ज्योतिबा फुले और राजकीय बालिका विद्यालय का नाम माता सावित्रीबाई फुले के नाम रखा जाए। महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्रीबाई फुले की तस्वीर राज्य के सभी विद्यालय और महाविद्यालय में ससम्मान लगाई जाए एवं पठन-पाठन में उनकी जीवनी को शामिल किया जाए।और सरकारी स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में,किसानों के लिए व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले के नाम का नामकरण किया जाए। इसके साथ साथ हाजीपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय पशुपति कुमार पारस जी से अनुरोध है कि वैशाली जिले में अपने सांसद मद से एक बड़ी आदमकद प्रतिमा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले की लगाई जाए व एक फुले सावित्री नाम से द्वार बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.