April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ग्रामीणों ने चोर की धुनाई कर पुलिस के हवाले किया । रिपोर्ट सुधीर मालाकार

ग्रामीणों ने चोर की धुनाई कर पुलिस के हवाले किया । रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।महुआ (वैशाली )थाना क्षेत्र के शेरपुर छतवारा पंचायत के छतवारा कपूर ग्राम में बीते रात विनय कुमार पिता संजय शाह के घर में चोरी के नियत से चोर घुसे ।हो हल्ला होने के बाद अन्य चोर भागने में सफल रहे ,जबकि एक चोर मौके पर ग्रामीणों के हाथ चढ गए। पहले तो उनकी खूब मरम्मत हुई ,उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दी गई। महुआ थाने में विनय कुमार ने आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है कहा कि हमारे माता पिता कोलकाता में बिजनेस करते हैं और हम भी मेडिकल विभाग में कार्य करते हैं। दुर्भाग्यवश घर पर रात में कोई नहीं था ,जिसका मौका पाकर चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसकर और कीमती सामान, गहने एवं ₹37000 लेकर चलते बने ।बर्तन की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण जगे और चोर चोर के हल्ला कर दिया,जिससे अन्य चोर भागने में सफल रहे ,जबकि एक चोर मौके पर पकड़ाया जिसे ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दी। विनय के मामा महेश गुप्ता ने बताया कि अगर समय से ग्रामीणों का सहयोग नहीं मिलता तो घर में रखे और सामान चोर लेकर भाग गए होंते। उन्होंने गांव के लोगों एवम् स्थानीय प्रशासन को धन्यवाद दिया।पकड़े गए चोर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया तथा और चोरों की खोजबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.