April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाढ़ पिरीत परिवारों में सुविधा मुहैया न होने से आक्रोश. वैशाली से कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट.

बाढ़ पिरीत परिवारों में सुविधा मुहैया न होने से आक्रोश.

वैशाली से कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट.
वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड क्षेत्र के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आने से क्षेत्र के लोग काफी चिंतित नजर आने लगे है. पिरोई व छितरौली के वार्ड संख्या 03, 4,5,6,7,8,9,10,11,12 के तीन सैकड़ो घरों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है. जिससे लोग अपने अपने घरों को छोड़कर ऊंचे स्थान पर आसरा लेने को विवश हो रहे है.
मिली जानकारी के मुताबिक गोरौल प्रखंड के पिरोई व छितरौली गांव में बाढ़ ने अपना कहर इस तरह से बरपाना शुरू कर दिया है. वायानदी का बांध उफान कर बीते एक माह से लोगों के घरों में अपना कब्जा जमा लिया है. बाढ़ की स्थिति भयावह होने के बावजूद स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक स्तर पर कोई सुविधा उपलब्ध नही कराए जाने के बाद लोगो मे जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक पदाधिकारियों के खिलाफ आक्रोश भड़क रहा है. जो कि कभी भी आंदोलन का रूप ले सकती है.
स्थानीय पिरीत परिवार लालदेश्वर सिंह, मीना देवी, देवंती देवी, मंगलदेव शर्मा, अनिल सिंह, सुर्यदेव सिंह राजकुमार शर्मा, महेश शर्मा, श्यानन्दन सिंह, अशोक सिंह, पार्वती देवी, वलीराम सिंह, गणेश सिंह, प्रमोद सिंह, रीझा देवी, मनीष कुमार, महेन्द्र ठाकुर आदि लोगो ने बताया कि बीते पांच दिन पूर्व ही वैशाली के विधायक सिद्धार्थ पटेल उर्फ चुन्नू पटेल द्वारा पिरोई पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर जल्द ही किचेन शेड व चलंत शौचालय भेजा जाएगा उसके बाद भी किसी तरह की सुविधा मुहैया नही हो सका. अबतक कोई व्यवस्था नही किये जाने के बाद लोगो ने प्रशासनिक पदाधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है. बाढ़ से पीड़ित लोगो ने सरकार द्वारा उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा आपदा के इस घड़ी में लोगो के लिए सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है. लेकिन प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा लोगो तक सुविधाएं नही पहुंच रही है. इसके लिए लोगो को आंदोलन करने की जरूरत पड़ेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.