April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय बंगरा ने आयोजित किया शिक्षक दिवस समारोह* रिपोर्ट- गोपाल सहनी

*शिक्षकों के सम्मान से छात्रों का बढ़ता है गौरव: डॉ० सुरेंद्र*

*प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय बंगरा ने आयोजित किया शिक्षक दिवस समारोह*
रिपोर्ट- गोपाल सहनी

छपरा:-शिक्षकों के सम्मान से छात्रों का गौरव बढ़ता है और इस परंपरा को अक्षुण्ण रखने की आवश्यकता है।उक्त बातें प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय बंगरा के सभागार में प्राचार्य डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने शिक्षक दिवस समारोह के उपलक्ष्य पे समारोह को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि आज हम आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं लेकिन हम अपने गौरवशाली परंपरा को खो रहे हैं। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। इसे दूर करने की आवश्यकता है और अपने गौरवशाली परंपरा को कायम रखने की आवश्यकता है।

वही समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के उप-प्राचार्य श्री पप्पू कुमार ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय बंगरा के प्रशिक्षु गुरु-शिष्य परंपरा को कायम रखने के प्रति निरंतर प्रयत्नशील है,यह काफी सराहनीय कार्य है। इससे समाज के सभी लोगों की प्रेरणा लेने की जरुरत है।वही समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के वरीय व्याख्याता श्री राजेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि आज के दिन शिक्षकों के सम्मान का दिन है।पूरे दुनिया में शिक्षक का ही ऐसा पद है जिसपे काम करने वाला इंसान कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। वह अंत अंत तक शिक्षा और ज्ञान देने का काम करता है।

वही समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ० प्रेम कुमार ने कहा कि जिस समाज व देश में शिक्षक अधिक सम्मानित है,वह राज्य-देश तथा समाज सबसे अधिक विकसित है।वही महाविद्यालय के व्याख्याता श्री संजय राम ने अपने संबोधन में मानव के निर्माण में शिक्षकों की भागीदारी के बारे में बताया।

शिक्षक दिवस समारोह में मंच संचालन प्रशिक्षु शिक्षक अमन राज और आभा तिवारी ने किया।इस समारोह में महाविद्यालय के लिपिक श्री हरेन्द्र सिंह,आफताब आलम,कंप्यूटर ऑपरेटर राकेश साह,प्रशिक्षु शिक्षक अमन राज अमरेश मिश्रा,आलोक,ऐष्वर्या,अंजली, सोभा, चंचल सहित सत्र 2019-2021 और सत्र 2020-2022 के सभी प्रशिक्षु और महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी महजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.