अपराधियों के हमले से घायल पुलिसकर्मियों के जल्द स्वस्थ होने तथा अपराधियों की गिरफ्तारी की सामाजिक ,राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने मांग की । रिपोर्ट सुधीर मालाकार
अपराधियों के हमले से घायल पुलिसकर्मियों के जल्द स्वस्थ होने तथा अपराधियों की गिरफ्तारी की सामाजिक ,राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने मांग की
। रिपोर्ट सुधीर मालाकार । महुआ (वैशाली) थाना क्षेत्र के बदनपुर मिल्की ग्राम में अपराधियों के हमले से घायल महुआ थाना अध्यक्ष कृष्णानंद झा सहित सभी पुलिसकर्मियों के जल्द स्वस्थ होने तथा अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने की है। अपराधियों की इस कुकृत्य पर हर वर्ग के लोगों में रोष है और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तार करने की मांग जोर पकड़ने लगी है ।बताते चलें कि थाना क्षेत्र के बदनपुर मिल्की ग्राम में अपराधियों को गिरफ्तार करने गई पुलिसकर्मियों पर स्थानीय अपराधियों द्वारा ईट ,पत्थर लाठी-डंडे ,तलवार से हमला किए जाने के बाद घायल पुलिसकर्मियों का इलाज महुआ अनुमंडल अस्पताल ,सदर अस्पताल हाजीपुर सहित अन्य अस्पतालों में जारी है ।जिसमें महुआ थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी है।
पुलिस पर अंधाधुन्द फायरिंग कर फरार हुए अपराधी
हमले में SHO सहित कई पुलिसकर्मी घायल है , जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने गए पुलीस टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया जिस घटना में महुआ थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गए।जंहा सभी को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया ।जब महुआ थाना क्षेत्र के बदनपुर मिल्की गांव में पुलिस टीम एक अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची थी । पुलिस टीम को देख अपराधी और उसके घर वालो ने पुलिस टीम पर तलवार और ईंट पत्थरो से हमला कर दिया ।हमले में कई पुलिसवाले घायल हो गए ।हमले के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की , हालात देख जिले से अतिरिक्त पुलिसबल को बुलाया गया । वारदात के बाद पुलिस ने मौके से कई लोगो को हिरासत में लिया है । वही घटना में घायल पुलिस वालो से मिलने पुलिसअधिकारी, सामाजिक, राजनीतिक नेता व कार्यकर्ता मिलकर जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। महुआ विधानसभा जदयू उम्मीदवार डॉ आसमा परवीन, जदयू जिला महासचिव उमेश कुमार सिंह , जाप नेता रामानंद यादव ,दीपक कुमार, सुधीर मालाकार ,रामाशंकर यादव , संजय राय सहित सैकड़ों लोग मिलकर अपराधियों की कुकृत्य पर भर्त्सना करते हुए जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
.
