April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलकर हाल चाल जानने व उनकी समस्याओं के नदान के लिए मैं सरकार व प्रशासन से हर संभव मदद के लिए आग्रह किया

अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधि एवं सकरा सु०विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी उमेश कुमार राम ने सकरा विधान सभा क्षेत्र के बेरूआ, जोगनी, पैगम्बरपुर, भर्थीपुर, गनियारी, भरबारी, गोपालपुर, राजापाकड, मेहसी, रकशा, बसतपुर, बेझा, बाजी, सहित मुरौल व सकरा प्रखण्ड के अधिकांश पंचायत बर्षा के पानी व बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलकर हाल चाल जाना और उनकी समस्याओं के निदान करने के लिए सरकार व प्रशासन से पत्र लिखकर कर माँग किया है कि समुदाय किचेन को सचारू रूप से चलाने के लिए गैस सिलेंडर की समुचित व्यवस्था किया जाये एवं मवेशियों का चारा की भी व्यवस्था किया जाये। श्री राम ने कहा है कि बर्षा के पानी से सकरा विधान सभा क्षेत्र के मुरौल एवं सकरा सहित मुजफ्फरपुर जिला के के अधिकांश प्रखण्ड बाढ़ से प्रभावित हो गया है जिससे लोगों के जान माल की क्षति हुई है इन्हें अविलंब मुआवजा दिया जाए और क्षति ग्रस्त मकान व सड़कों की शीघ्र मरम्मति किया जाये। काँग्रेस महा गठबंधन के पूर्व प्रत्याशी उमेश कुमार राम ने सकरा विधान सभा क्षेत्र के सकरा व मुरौल प्रखंड सहित मुजफ्फरपुर जिला को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की माँग किया है। साथ ही श्री राम ने कहा है कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को सरकार व प्रशासन हर संभव मदद अविलंब व्यवस्था करें। बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलकर हाल चाल जानने व उनकी समस्याओं के नदान के लिए मैं सरकार व प्रशासन से हर संभव मदद के लिए आग्रह किया हूँ साथ ही बिलिचिंग पाउडर, दबाओं का छिड़काव अविलंब कराये जाने। बाढ़ पीड़ितों से मिलकर हाल चाल जानने वालों में :- सकरा सु०विधान सभा क्षेत्र के काँग्रेस महा गठबंधन के पूर्व प्रत्याशी उमेश कुमार राम, पैक्स अध्यक्ष जिसान अहमद, अनिता देवी, मुन्ना झा, विजय राम, संजय दास, मनोज कु०सिंह, शिवम कुमार, अमित कु०चौधरी, राहुल कुमार, वीणा देवी, माला कुमारी, रामनाथ साह, पप्पू कु० सिंह सहित अन्य। भवदीय , उमेश कुमार राम, अध्यक्ष, अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद व प्रतिनिधि,बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.