पटना ट्रैफिक महिला पुलिस को बेलगाम बेलोरो ने मारा धक्का, मौके पर मौत। रिपोर्ट सनोवर खान
पटना ट्रैफिक महिला पुलिस को बेलगाम बेलोरो ने मारा धक्का, मौके पर मौत। रिपोर्ट सनोवर खान
राजधानी पटना में दिन रात मेहनत करने वाले ट्रैफिक यातायात पुलिस के मौके पर मौत के बाद यातायात पुलिस में छाया गम का मातम।
पटना यातायात महिला पुलिस की मौत के बाद जब आला अधिकारी चुप्पी साध कर बैठे है तो आम आदमी का क्या ?
पटना : लगभग 22 वर्षीय ट्रैफिक पुलिस की महिला जवान प्रियंका कुमारी राजापुर पुल के पास ड्यूटी के लिए जा रही थी। अचानक एक बेलगाम बेलोरो ने पीछे से महिला जवान को धक्का मारते हुए फरार हो गया। खून से लथपथ महिला जवान वहीं सड़क पर गिर गई। आनन फानन में बगल के बोरिंग केनाल रोड स्थित उदयन हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि महिला राजापुर पुल के पास किराए के मकान में रहती थी और गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर ड्यूटी करने जा रही थी। उसकी शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी और अभी उसका मेंहदी का रंग भी नही छूटा था। मृत बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेज दिया गया। आश्चर्य की बात तो यह कि घटना के लगभग 7 से 8 घंटे बीत जाने बाद भी पुलिस कप्तान या वरीय पुलिस अधिकारी ने मृत महिला के परिजनों की सुध नहीं ली न ही अज्ञात वाहन (बेलोरो) को पकड़ने की कोई कवायद की। बता दें कि यह राजधानी पटना महानगर की घटना है। जब एक महिला पुलिस एक्सीडेंट में मारी गई। और उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो एक आम आदमी की कौन सुनने वाला है।
