April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आज जल- जीवन -हरियाली दिवस का आयोजन किया गया।/रिपोर्ट अंजुम शहाब

मुजफ्फरपुर , बिहार से ब्यूरो चीफ़ अंजुम शहाब की रिपोर्ट ।

समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आज जल- जीवन -हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। राज्य स्तर पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन विश्वान के माध्यम से वर्चुअल मोड में किया गया। सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभारी उप विकास आयुक्त चंदन चौहान ,जिला जनसंपर्क अधिकारी कमल सिंह, डीपीओ शिक्षा विभाग अमरेंद्र पांडे के साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं ग्रामीण विकास अभिकरण के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

आज के कार्यक्रम में लघु सिंचाई प्रमंडल की भूमिका नोडल विभाग के रूप में थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जल- जीवन -हरियाली के अंतर्गत विभिन्न अवयवों को लेकर किए किए गए कार्यों से संबंधित विचार विमर्श किया गया। मौके पर उपस्थित प्रभारी उप विकास आयुक्त चंदन चौहान ने बताया कि जल -जीवन- हरियाली के अंतर्गत भूगर्भीय जल के संरक्षण की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल-जीवन- हरियाली अभियान में आम जनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के मद्देनजर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं ताकि परस्पर समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस अभियान को और अधिक सफल बनाया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.