कोविड-19 वैक्सीनेशन के सफल आयोजन हेतु डीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ किया समीक्षा बैठक /रिपोर्ट नसीम रब्बानी
कोविड-19 वैक्सीनेशन के सफल आयोजन हेतु डीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ किया समीक्षा बैठक /रिपोर्ट नसीम रब्बानी
– 17 सितंबर को कोविड-19 टीकाकरण मेगा कैंप का किया जाएगा आयोजन
– भीड़ को नियंत्रित करने हेतु विधि-व्यवस्था दुरूस्त करने का दिया निर्देश

मोतिहारी, 09 सितम्बर।
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित राधाकृष्णन भवन सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कोविड-19 वैक्सीनेशन के सफल आयोजन हेतु समीक्षा बैठक किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा 17 सितंबर 2021 को कोविड-19 टीकाकरण मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा । जिसमें टीकाकरण से वंचित लोगों को टीकाकरण के द्वारा लाभान्वित किया जाएगा। डीएम ने कहा कि जिले भर में सुबह 6:30 बजे से ही सभी सेशन साइड पर टीकाकरण हर हाल में प्रारंभ कर दिया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड 19 टीकाकरण का लाभ मिल सके ।
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने सभी वैक्सीनेटर, वेरीफायर को समय पर टीकाकरण स्थल पर पहुंचने का दिया निर्देश। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टीकाकरण के विषय मे कई आवश्यक व महत्वपूर्ण सुझाव एवं दिशा निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि दिनांक 17 सितंबर 2021 को कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत जिले भर में लोगों का किया जाएगा टीकाकरण। जिसमें विशेष रूप से दूसरे डोज़ लेने वाले व्यक्तियों को सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी, ताकि लोग आसानी पूर्वक दूसरा डोज़ का टीकाकरण कराकर सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के समय कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना आवश्यक है । जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को निर्देश जारी करते हुए कहा महा टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु टीकाकरण केन्दों के अंदर व बाहर भीड़भाड़ नियंत्रित करने व विधि-व्यवस्था दुरूस्त रखा जाए। वही वैक्सीनेशन कार्यों में तेजी लाने को लेकर डीपीएम जीविका, डीपीएम स्वास्थ्य, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि, केयर के प्रतिनिधि को आवश्यक निर्देश दिया।
वैक्सीनेशन के दिन नियंत्रण कक्ष से निगरानी करने का दिया गया निर्देश:
जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि टीकाकरण के दिन नियंत्रण कक्ष से पूरी व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वैक्सीनेशन में कार्य कर रहे हैं कर्मियों को निश्चित रूप से भोजन, नास्ता तथा चाय की उत्तम व्यवस्था किया जाए।
उक्त मौके पर उपविकास आयुक्त कमलेश कुमार सिंह, एडीएम आपदा अनिल कुमार, सिविल सर्जन,डॉ अंजनी कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीएम जीविका, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि, केयर के प्रतिनिधि सहित प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।
