दिलीप भगत सहित 10 शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित। रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
दिलीप भगत सहित 10 शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित। रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली )भारतीय परंपरा में शिक्षकों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मान देने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है ।उसी करी में वैशाली बिहार शिक्षा परियोजना सर्व शिक्षा अभियान के द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिलीप भगत सहित 10 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है । हाजीपुर स्थित स्थानीय पान हाट के निकट बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय में आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम बिहार शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी ,सर्व शिक्षा अभियान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, कविता कुमारी द्वारा 10 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कविता कुमारी सम्मान देने के बाद कहा कि सभी शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य का निर्वहन किया । सत्र 0 21/22 में इन सभी शिक्षकों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर जिले का मान सम्मान बढ़ाया है। भविष्य में हम आशा करते हैं कि इनके द्वारा किए हुए कार्य इन्हें राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाए ।सम्मान प्राप्त करने वालों में चेहराकला प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ,कटहरा, के प्रधान शिक्षक दिलीप कुमार भगत को विशिष्ट खेल (शतरंज) के क्षेत्र के लिए शिक्षक सम्मान दिया गया. । वही हाजीपुर बुनियादी विद्यालय बराटी , सुधाकांत चक्रवर्ती को कला एवं नाट्य आधारित कक्षा संचालित करने हेतु, असोई, भगवानपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय से बिंदेश्वर सिंह को शिक्षक समन्वय, महनार जावज मध्य विद्यालय के विवेक कुमार को विद्यालय प्रबंधन, जेटी उच्च विद्यालय बरुआ, बहुआरा श्रीमती अमृता को स्मार्ट क्लास ,लालगंज बसंता जहानाबाद उच्च माध्यमिक विद्यालय के सुधीर कुमार श्रीवास्तव को ऑनलाइन गणित क्लासेस, श्रीमती दिव्या कुमारी जलालपुर, लालगंज को ऑनलाइन हिंदी क्लासेस ,श्रीमती जया उत्क्रमित मध्य विद्यालय टोटाहा लालगंज को मिशन केवलम एवं ई लॉट ,शिवम कुमार नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खुदगास राघोपुर को इस्पायर अवार्ड एवं संजीव कुमार झा उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकसैद, पातेपुर को दीक्षा प्रशिक्षण एवं कंटेंट निर्माण हेतु जिला पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन विश्वजीत कुमार एवं संजीव कुमार शर्मा ने की। मीडिया जगत भी सभी सम्मानित शिक्षकों के उज्जवल एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए बधाई व शुभकामना प्रेषित करती है।
