May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अवावकरपुर पंचायत के भावी पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी शीना मजहर पति डा0 मो.आफताव आलम लगातार लोगो के बीच जनसम्पर्क कर रहे हैं।/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

अवावकरपुर पंचायत के भावी पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी शीना मजहर पति डा0 मो.आफताव आलम लगातार लोगो के बीच जनसम्पर्क कर रहे हैं।

 रिपोर्ट नसीम रब्बानी

वैशाली -पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही क्षेत्र में विभिन्न पदों पर चुनाव लडने वाले संभावित प्रत्याशी की सरगर्मी तेज हो गई है ।इसके साथ ही निवर्तमान जनप्रतिनिधि भी दूसरे कार्यकाल को लेकर जनता के बीच जाना शुरु कर चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार चेहराकला प्रखंड क्षेत्र के अवावकरपुर पंचायत के भावी पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी ,शीना मजहर पति डा0 मो. आफताव आलम, लगातार लोगो के बीच जनसम्पर्क कर रहे हैं।इस बीच भावि पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी, पति डा0 मो. आफताब आलम के साथ दर्जनो लोगो ने अबाबकरपुर पंचायत के चैनपुर, अबाबकरपुर ,शेरपुर, चकौलिया,सहित कई गांव में जनसम्पर्क कर आर्शिर्वाद मांगे। गौरतलब हो कि छह पदों के लिए ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरी के चुनाव होने हैं। इनमें मुखिया , पंचायत समिति सदस्य , जिला परिषद सदस्य , वार्ड सदस्य , सरपंच और पंच के पद शामिल हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.