May 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शीना मज़हर ने अबाबकरपुर से पंचायत समिति सदस्य के लिए किया नामांकन,  समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब। रिपोर्ट नसीम रब्बानी

 शीना मज़हर ने अबाबकरपुर से पंचायत समिति सदस्य के लिए किया नामांकन,  समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब।
रिपोर्ट नसीम रब्बानी

वैशाली : चेहराकला के अबाबकरपुर में पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। अबाबकरपुर से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए प्रत्याशी शीना मजहर ने नामंकन किया। इनके नामांकन में हजारों की संख्या में समर्थक पहुंचे। शीना मजहर के पति डॉ. आफताब आलम ने सभी समर्थकों का अभिवादन किया। नामांकन के बाद शीना मजहर ने बताया कि चुनाव लड़ने का उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ पंचायत का विकास करना है। उन्होंने बताया कि पढ़े-लिखे लोगों को भी राजनीति में आना चाहिए ताकि गांव व समाज का विकास हो सके। आपको बता दें कि शीना मजहर एक शिक्षित और योग्य उम्मीदवार हैं। उनके पति डॉ. आफताब आलम बिहार के प्रतिष्ठित चिकित्सक हैं। डॉ. आफताब आलम ने बताया कि उनके साथ पूरा समाज है। किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं है, जीत निश्चित है क्योंकि जिस प्रकार हर वर्ग और समूदाय का रोज समर्थन प्राप्त हो रहा है, उससे जीत और बड़ी होती जा रही है।

 

एक मात्र उद्देश्य अबाबकरपुर को बिहार का नंबर वन पंचायत बनाना है

नामांकन के बाद शीना मजहर ने बताया कि चुनाव लड़ने का मकसद सिर्फ और सिर्फ पिछड़े अबाबकरपुर पंचायत को बिहार का नंबर वन पंचायत बनाना है। विकास की धारा को अबबाकरपुर की तरफ मोड़ना है ताकि लोगों का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि यहां शिक्षा से लेकर आवास तक में विकास की घोर कमी है, मैं उसी कमी को दूर करने के लिए चुनाव लड़ रही हूं। जबतक इसे नंबर वन पंचायत नहीं बना दूंगी तबतक चैन से नहीं बैढूंगी।

 

हजारों की संख्या में पहुंचे समर्थकों ने की नारेबाजी

नामांकन के दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया। यहां पहुंचे समर्थकों ने बताया कि शीना मजहर एक काबिल उम्मीदवार हैं। इनका जीतना पंचायत के विकास के लिए जरूरी है। इसीलिए हमलोग इनके साथ हैं।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.