April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नसीम अख़्तर को तिरहुत प्रमंडल का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया*

 

*नसीम अख़्तर को तिरहुत प्रमंडल का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया*
—————————————-
“टीचर्स ऑफ़ बिहार” की तरफ से 2 अक्टूबर 2021 को गूगल मीट डिजिटल मीटिंग प्लेटफार्म पर एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया. मीटिंग की अध्यक्षता टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर श्री शिव कुमार के द्वारा की गई. इस ऑनलाइन मीटिंग में टीचर्स ऑफ़ बिहार के प्रवक्ता श्री रंजेश कुमार एवं स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर श्री मृत्युंजय कुमार सहित टीचर्स ऑफ बिहार के सभी सदस्यों ने भाग लिया. मीटिंग को संबोधित करते हुए श्री शिव कुमार ने कहा कि आज से मो. नसीम अख्तर, शिक्षक, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुस्तफापुर उर्दू, प्रखंड – चेहराकलाँ, जिला – वैशाली को “टीचर्स ऑफ़ बिहार” का तिरहुत प्रमंडल के मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाती है. इस प्रस्ताव पर प्रवक्ता श्री रंजेश कुमार एवं स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर श्री मृत्युंजय कुमार सहित सभी सदस्यों ने अपनी अपनी सहमति दी. टीचर्स ऑफ बिहार के प्रवक्ता श्री रंजेश कुमार जी ने कहा कि वर्तमान समय में “टीचर्स ऑफ़ बिहार” के कार्यों की सराहना हो रही है किंतु टीम “टीचर्स ऑफ बिहार” को और बेहतर से बेहतर शैक्षणिक कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ना है.
श्री शिव कुमार ने अपने बयान में कहा कि टीचर्स ऑफ़ बिहार का मिशन बिहार के सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना एवं छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करना है.
टीचर्स ऑफ़ बिहार की ओर से तिरहुत प्रमंडल का प्रमंडलीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने पर नसीम अख्तर ने श्री शिव कुमार सहित टीचर्स ऑफ़ बिहार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी को निभाने का हर संभव प्रयास करूंगा.
————————————–
मो. नसीम अख़्तर
मीडिया कोऑर्डिनेटर (ToB)
तिरहुत प्रमंडल – बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.