April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

समाज के चर्चित व्यक्ति डॉ . साविर हुसैन साहब की निधन , इलाके में शोक की लहर।। अमरेश कुमार की रिपोर्ट।।

समाज के चर्चित व्यक्ति डॉ . साविर हुसैन साहब की निधन , इलाके में शोक की लहर।।

अमरेश कुमार की रिपोर्ट।।

महुआः- महुआ प्रखंड क्षेत्र में चकमजाहिद पंचायत के शंकर पुर गांव के चर्चित समाज सेवी और होम्योपैथिक के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ0 सावीर हुसैन साहब की शुक्रवार की सुबह देहांत हो गया। खबरों की माने तो वे पिछले कई महिनों से बीमार चल थे और कई गंभीर बीमारी से ग्रसित थे।।डॉ . साहब के निधन की खबर जैसे ही मिली आस – पास के गांव के लोगों का आना शुरू हो गया। लोगों में उनकों आखिरी बार देखने का हुजूम देखा गया। स्थानीय लोग देखकर उनके कार्यों की चर्चा करते रहे। बता दें कि डॉ . साहब इस दुनिया को छोड़ने से पहले अपने पीछे पूरा भरा परिवार को अकेला छोरकर चले गए। महुआ राजद प्रखंड अध्यक्ष नसीम रबानी ने कहा कि उम्र के अंतिम पड़ाव में भी डॉ0 सावीर हुसैन साहब लोगों की सेवा से अपने कदम को पीछे नहीं मोड़ा।ऐसे सौम्य , विनम्र , प्रतिभाशाली और मजबूत व्यक्तित्व के चले जाने से खुद को अकेला महसूस कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.