April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिजली कि आंख मिचौली से जनता में मचा हाहाकार/रिपोर्ट ज़ाहिद वारसी

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी कि रिपोर्ट । बिजली कि आंख मिचौली से जनता में मचा हाहाकार ।। राज्य सरकार के निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का दावा वैशाली जिलान्तर्गत गोरौल प्रखंड मे खोखला साबित हो रहा है । इस क्षेत्र के उपभोक्ता गत छः माह से अनियमित विद्युत आपूर्ति एवं लो वोल्टेज से खासे परेशान हैं साथ ही दिन-ब-दिन बिजली आपूर्ति की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है । विभागीय सूत्रों से मिली मिली जानकारी के अनुसार गोरौल विद्युत उप केंद्र को वर्तमान व्यवस्था के अनुसार लगभग छः महीने से वैशाली स्थित पावर ग्रिड से बेलसर केंद्र या फिर जन्दाहा पावर ग्रिड से वाया पिरोई विद्युत आपूर्ति की जा रही है । मतलब कि इस उप केंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को वैशाली या जन्दाहा पावर ग्रिड की मर्जी पर ही बिजली की आस लगानी पड़ती है । सूत्रों ने बताया कि कुछ माह पूर्व तक गोरौल विद्युत उप केंद्र को सीधे हाजीपुर स्थित पावर ग्रिड से वाया भगवान पुर बिजली आपूर्ति की जाती थी फलस्वरूप इस प्रखंड को निर्बाध बिजली मिलती थी तथा लोग बहुत राहत महसूस करते थे । स्थानीय उपभोक्ताओं से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाजीपुर ग्रिड से इस क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था वैशाली के पूर्व जदयू विधायक राजकिशोर सिंह के प्रयास से ही हो पाया था पर आपूर्ति की उस व्यवस्था को विभाग द्वारा अनायास कुछ महीने पूर्व बदल दिया गया । क्या यह परिवर्तन किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सहूलियत के लिए विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से किया गया? इस बावत पुछे जाने पर स्थानीय विद्युत कार्यालय ने चुप्पी साध लिया । क्षेत्र के अधिकांश लोगों का आरोप है कि विद्युत विभाग के स्थानीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपभोक्ताओं की समस्याओं के प्रति बहुत प्रतिबद्ध नही हैं । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस उप केंद मे टाउन फीडर, रामदास पुर, आदमपुर तथा रहसा समेत चार फीडर हैं पर आपूर्ति या फिर रख रखाव की प्राथमिकता मे रामदासपुर फीडर को सबसे नीचे रखा गया है जबकि गोरौल बाजार के उपभोक्ता इसी फीडर के अधीन हैं साथ ही विभाग को अधिक राजस्व भी यहीं से प्राप्त होता है । हालांकि इस बात से स्थानीय बिजली आफिस सहमत नही है । भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस विद्युत उप केंद्र बिजली आपूर्ति की पूर्व व्यवस्था ( हाजीपुर पावर ग्रिड से ) हेतु स्थानीय लोगों ने गत 23 जून को विभाग के महुआ स्थित कार्यपालक अभियंता तथा वैशाली क्षेत्र के विधायक सिद्धार्थ पटेल उर्फ चुन्नू पटेल से आग्रह किया था ताकि जनता को राहत महसूस हो । इस मुद्दे पर आश्वासन के बावजूद यहाँ विद्युत आपूर्ति की स्थिति खराब होती जा रही है । राज्य सरकार के ऊर्जा मंत्री को प्रेषित ज्ञापन के माध्यम से प्रखंड की जनता ने उपरोक्त बिंदुओं पर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस क्षेत्र मे निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की मांग किया है , वहीं ग्रामीणों इस भीसन गर्मी बिजली कटौती से काफी परीशान नज़र आ रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.